रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने PM मोदी को बताया विकसित भारत के शिल्पी, नक्सलवाद पर नियंत्रण को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने PM मोदी को बताया विकसित भारत के शिल्पी, नक्सलवाद पर नियंत्रण को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस एवं 25 वर्षों के गौरवमयी सार्वजनिक जीवन का कार्यकाल पूर्ण होने पर हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की ओर मजबूती से कदम बढ़ाया है, वहीं छत्तीसगढ़ जैसे राज्य को भी विकास की नई दिशा मिली है।

उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं दंतेवाड़ा में कलेक्टर के रूप में नक्सलवाद और माओवादी हिंसा के कठिन दौर को बेहद करीब से देखा है। गोलियों की आवाज, बंद स्कूल और भय के माहौल को उन्होंने जिया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह जी की रणनीति के कारण आज नक्सलवाद पर ऐतिहासिक नियंत्रण लगा है। बस्तर के जंगलों में जहां पहले बारूद की गंध थी, वहां आज सड़कों, स्कूलों और अस्पतालों की खुशबू है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा स्थापित होना मोदी जी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है।

वित्त मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में रेलवे के विकास और पूंजीगत व्यय (Capital Expenditure) में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ जैसे संसाधन संपन्न राज्य के लिए रेलवे कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर ही विकास की रीढ़ है। मोदी जी के कारण ही छत्तीसगढ़ को नई रेल लाइनें, अमृत भारत स्टेशन योजना और हजारों करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट मिले हैं, जो विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।

अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की और कहा कि उनके नेतृत्व में विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत का संकल्प निरंतर आगे बढ़े।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!