भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा का कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक – बोले, दिया जलाने पर कांग्रेस का दिल क्यों जल रहा, पिता की राख पूरे देश में छिड़कवाने वाले आज दीये पर सवाल उठा रहे – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा का कांग्रेस पर सर्जिकल स्ट्राइक – बोले, दिया जलाने पर कांग्रेस का दिल क्यों जल रहा, पिता की राख पूरे देश में छिड़कवाने वाले आज दीये पर सवाल उठा रहे

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर आयोजित रक्तदान और दीया-सेवा कार्यक्रम पर कांग्रेस के बयानों को लेकर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने कांग्रेस को आईना दिखाया।

सुमीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सेवा को भी राजनीति समझती है क्योंकि 60 साल तक उसने सिर्फ सत्ता की राजनीति की है। दिया जलाए जाने पर कांग्रेस का दिल क्यों जल रहा है? प्रधानमंत्री जी के 75वें जन्मदिन पर हमने रक्तदान किया, दीया जलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसमें कांग्रेस को राजनीति दिख रही है। हम तो जीवित महापुरुष के लिए दीया जला रहे हैं।

उन्होंने कहा – जो लोग अपने पिता की अस्थियों और राख का पूरे देश में हेलीकॉप्टर से छिड़काव कराकर राजनीति करते रहे, आज वो हमें दीया जलाने पर ज्ञान दे रहे हैं। देश जानता है कि इंदिरा जी की राख को पूरे देश में बिखेर कर सहानुभूति की राजनीति किसने की थी। हम संस्कारी लोग हैं, हम दीया जलाते हैं, राख नहीं बिखेरते।

सुमीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राजनैतिक रूप से बेरोजगार हो गई, इसलिए बेरोजगारी पर सवाल उठा रही है। 2014 से जनता ने कांग्रेस को राजनैतिक रूप से बेरोजगार कर दिया है। मुद्रा योजना से 47 करोड़ युवाओं को स्वरोजगार, स्टार्टअप से 1.75 लाख कंपनियां और EPFO में हर साल 1.5 करोड़ formal नौकरियां जुड़ रही हैं।

किसानों, महंगाई, शिक्षा पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र पर उन्होंने कहा कि किसानों को कर्जमाफी का झुनझुना देने वाली कांग्रेस बताए कि पीएम किसान में 11 करोड़ किसानों को 3.5 लाख करोड़ किसने दिए? छत्तीसगढ़ में 3100 रुपये धान का दाम कौन दे रहा है? UPA में महंगाई 12% थी, आज 5% पर नियंत्रित है। आयुष्मान से 35 करोड़ लोगों को मुफ्त इलाज मिला।

आपातकाल का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा – जो कांग्रेस आज लोकतंत्र पर ज्ञान दे रही है, उसी की इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। उनके बेटे संजय गांधी ने जबरन नसबंदी अभियान चलाया था। भोपाल गैस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि दिसंबर 1984 में हजारों लोग मरे, आरोपी वारेन एंडरसन को कांग्रेस के मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह ने सरकारी प्लेन से दिल्ली भेजकर अमेरिका भगा दिया।

नोटबंदी, GST, स्मार्ट सिटी पर उन्होंने कहा – नोटबंदी से 3 लाख फर्जी कंपनियां बंद हुईं, GST से 17 टैक्स खत्म होकर एक देश-एक टैक्स बना। रायगढ़ सहित 100 स्मार्ट सिटी में हजारों करोड़ के विकास कार्य दिख रहे हैं। काले धन पर SIT बनाकर 1.25 लाख करोड़ की बेनामी संपत्ति जब्त मोदी सरकार ने की।

सुमीत शर्मा ने कहा कि नगेंद्र नेगी और शाखा यादव जैसे नेता केवल बयानबाजी करते हैं, जबकि भाजयुमो जमीन पर रक्तदान कर सेवा करता है। जनता सब देख रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!