पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजयुमो का सेवा संकल्प: रायगढ़ में रक्तदान शिविर, 78 युवाओं ने किया रक्तदान
|
😊 Please Share This News 😊
|
वित्त मंत्री ओपी चौधरी हुए शामिल, बोले – सेवा ही संगठन का मंत्र
रायगढ़:- देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 78 युवाओं ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकती है, यही सच्ची राष्ट्र सेवा है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और युवाओं के सेवा संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने राष्ट्र को सेवा ही संगठन का मंत्र दिया है।
शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान, महामंत्री जतिन साहू, विकास केडिया, गुरुपाल भल्ला, पवन शर्मा, पावन अग्रवाल, मनोज शर्मा, ज्ञानेंद्र गौतम, मनीष जैन, विवेक रंजन सिन्हा, विलिश गुप्ता, अंशु टुटेजा, अशोक अग्रवाल, सुषमा खलखो, रमेश बेहरा, अनिल कटियार सहित वरिष्ठ नेताओं ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया।
कार्यक्रम जिला प्रभारी अभिषेक मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम प्रभारी प्रितेश बेहरा (प्रदेश कार्यसमिति सदस्य) एवं सह प्रभारी तरणजीत भाटिया (जिला उपाध्यक्ष) के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। महामंत्री त्रिलोचन राठिया, उमाशंकर शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रतीक अग्रवाल, प्रवक्ता आकाश शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी खिलेश डनसेना, जिला मंत्री ओंकार तिवारी, रजत गुप्ता, मीडिया सह प्रभारी शेखर नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

