ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 39 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 39 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 17 सितंबर 2026/ अवैध शराब पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत 16 सितंबर को चक्रधरनगर, कोतवाली और तमनार पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई कर 39 लीटर महुआ शराब, स्कूटी और बिक्री रकम जब्त की है।

1. चक्रधरनगर – 20 लीटर के साथ 2 आरोपी पकड़ाए
इंदिरा विहार रानी महल रोड पर स्कूटी CG 13 G 6861 से 20 लीटर महुआ शराब ले जाते अरूण सिदार (37) और हिंजोर साय कुजूर (49) निवासी छोटे अतरमुड़ा को पकड़ा गया। 4000 की शराब और 10 हजार की स्कूटी जब्त।

2. लाखा (कोतवाली) – 9 लीटर के साथ महिला गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने लाखा में 9 लीटर महुआ शराब बेच रही महिला को पकड़ा, 200 रुपये बिक्री रकम भी जब्त।


3. मुड़ागांव (तमनार) – 10 लीटर के साथ महिला गिरफ्तार
तमनार पुलिस ने मुड़ागांव में 10 लीटर महुआ शराब के साथ महिला को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में रिमांड पर भेजा।

सभी के खिलाफ 34(2), 59-क आबकारी एक्ट में कार्रवाई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!