*पीएम मोदी के 77वें जन्मदिन और 25 वर्ष के सेवा काल पर भाजपा मनाएगी सेवा संकल्प अभियान – गोमती साय*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़ :- जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद, सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्ष के सेवा काल पर आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान, महापौर जीवर्धन चौहान, महामंत्री विकास केडिया, जतिन साव, प्रदेश स्थाई आमंत्रित सदस्य गुरपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, सेवा संकल्प टोली के सदस्य पावन अग्रवाल, मधुलता पटेल, सुमीत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विनायक पटनायक, बिलिस गुप्ता, जिला प्रवक्ता बब्बल पांडे, पवन शर्मा, पूनम पटेल सोलंकी, सुरेश गोयल, शिला तिवारी, मीडिया प्रभारी गणेश अग्रवाल, सह प्रभारी अशोक अग्रवाल, अनुपम पाल, सुषमा खलखो, लक्ष्मी जीवन पटेल सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्रीमती साय ने कहा कि भाजपा हर वर्ष प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन 17 सितंबर पर सेवा पखवाड़ा मनाती है, लेकिन इस बार अवसर ऐतिहासिक है। 7 अक्टूबर 2026 को प्रधानमंत्री जी एक संवैधानिक प्रमुख के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं। भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में लगातार 25 वर्षों तक जनता का आशीर्वाद पाना लोकतांत्रिक इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। इसी उपलक्ष्य में पार्टी ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक एक महीने का सेवा संकल्प अभियान मनाने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य मोदी जी की सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं से आए बदलाव को जन-जन तक पहुंचाना और विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत करना है।
देश की सोच बदली, भारत की साख बढ़ी
श्रीमती साय ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सफर एक साधारण कार्यकर्ता से प्रधान सेवक तक का सफर है। यह स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि 25 करोड़ गरीब परिवार गरीबी रेखा से बाहर आए, 80 करोड़ लोगों को राशन, 12 करोड़ शौचालय, 4 करोड़ से अधिक आवास और 200 करोड़ मुफ्त कोविड टीके जैसे कार्य संभव हुए। आज भारत फ्रेजाइल-5 से निकलकर दुनिया की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना है। आतंकवाद और नक्सलवाद पर निर्णायक प्रहार हुआ है। 200 से अधिक जिले नक्सल प्रभाव से मुक्त हुए हैं। राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल और सोमनाथ कॉरिडोर के माध्यम से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की जड़ें मजबूत हुई हैं। युवा जॉब सीकर से जॉब गिवर बना है और बेटियां लाभार्थी से नेतृत्वकर्ता बनी हैं। 37 देशों द्वारा प्रधानमंत्री जी को अपना सर्वोच्च सम्मान देना 140 करोड़ देशवासियों के पुरुषार्थ का सम्मान है।
सेवा संकल्प अभियान के प्रमुख कार्यक्रम
• आशीर्वाद का दीया: 17 सितंबर को शाम 7 बजे प्रत्येक परिवार, विशेषकर लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री जी को आशीर्वाद स्वरूप दीप जलाए जाएंगे। • रक्तदान शिविर: इसी दिन रक्तदान शिविर के माध्यम से अभियान का शुभारंभ होगा। • मेरे सपनों का भारत: स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं। • नमो सेवा – अनकही कहानियां: नुक्कड़ नाटक और नाट्य मंचन के माध्यम से योजनाओं से जीवन में आए बदलाव की प्रस्तुति हर गांव तक। • आंगन मिलन सेवा: आंगनवाड़ी और आशा दीदियों का सम्मान तथा पोषण और स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी। • सेवा ज्योति कलश यात्रा: 7 अक्टूबर को देश के लगभग 1000 स्थानों पर विकसित भारत का सामूहिक संकल्प। • युवा मोर्चा सेवा यात्रा: वडनगर से वाराणसी और वाराणसी से वडनगर तक 10 टोलियों में 50-50 युवा, 10 राज्यों से होते हुए चौपाल और संवाद करेंगे। हाटकेश्वर महादेव, वडनगर और काशी विश्वनाथ में जलाभिषेक के साथ यात्रा की शुरुआत होगी। • अन्य कार्यक्रम: सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर शिविर, सेवा के रंग राष्ट्र के संग के तहत मानव रंगोली, सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज और सुशासन संवाद।
रायगढ़ में होंगे विशेष आयोजन
जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने बताया कि रायगढ़ संगठन पूरी ऊर्जा के साथ अभियान चलाएगा। प्रधानमंत्री जी के 77वें जन्मदिन पर रायगढ़ के 77 चौकों में शाम 7 बजे दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और सिंदूर पार्क में दीपोत्सव होगा।
महामंत्री रेखा महमिया ने बताया कि महिला मोर्चा द्वारा मंदिरों में मंगल पाठ और वृद्धाश्रम व अनाथालयों में फल वितरण किया जाएगा।
भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा ने बताया कि रायगढ़ में 77 यूनिट रक्तदान किया जाएगा। वहीं वडनगर से बनारस जाने वाली 250 बाइक की यात्रा 1 अक्टूबर को हाटी होते हुए धरमजयगढ़ पहुंचेगी, रात्रि विश्राम के बाद 2 अक्टूबर को सेवा कार्य कर सुबह 8:30 बजे पत्थलगांव होते हुए जशपुर के लिए रवाना होगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

