*औघड़ की मड़ई से डभरा तक मानव सेवा ही माधव सेवा* *अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की विभिन्न शाखाओं में मरीजों का निःशुल्क उपचार* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*औघड़ की मड़ई से डभरा तक मानव सेवा ही माधव सेवा* *अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की विभिन्न शाखाओं में मरीजों का निःशुल्क उपचार*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- बाबा प्रियदर्शी राम के निर्देशन और अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा से जुड़ी विभिन्न शाखाएं सेवा संकल्प के तहत संचालित है । ग्रामीण अंचलों के लिए सभी शाखाएं आस्था के साथ-साथ आरोग्य का भी केंद्र बनते जा रहे हैं। इसी क्रम में ट्रस्ट की विभिन्न शाखाओं में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का क्रम अनवरत जारी रहा। बनोरा ट्रस्ट की शाखा औघड़ की मड़ई, जिगना में 21 अगस्त को हुए शिविर में 63 मरीजों को मिला उपचार का लाभ मिला। अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र, औघड़ की मड़ई, जिगना में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आर.के. मौर्य द्वारा मरीजों का निःशुल्क उपचार कर दवाइयां वितरित की गईं। सुदूर गांव से आए मरीजों ने यहां इलाज के साथ-साथ आत्मीयता भी पाई। अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की प्रमुख शाखा शक्ति पीठ काली मंदिर शिवरीनारायण स्थित अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र में भी डॉ. पी. आर. साहू द्वारा मरीजों का निःशुल्क उपचार कर दवाओं का वितरण किया गया। 24 अगस्त को अघोरेश्वर भगवान राम प्राथमिक उपचार केंद्र, अघोर आश्रम डभरा में 13 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया। ट्रस्ट से जुड़े सेवादारों ने बताया कि पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम की वाणी सेवा ही धर्म है। पीठाधीश्वर बाबा प्रियदर्शी राम के मार्गरशन पर यह सेवा प्रकल्प सिर्फ उपचार नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची पूजा है। जहां अस्पताल कम हैं, सभी केंद्र महादेव के प्रसाद की तरह लोगों को राहत दे रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!