*हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*हर पंचायत में नारी शक्ति का अपना घर होगा – ‘महतारी सदन’: रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बताया 368 सदन स्वीकृत, 137 का निर्माण पूरा*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ में महिलाओं को सिर्फ योजनाओं का लाभार्थी नहीं, बल्कि समृद्धि की सारथी बनाने की दिशा में वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की पहल अब जमीन पर उतरने लगी है। हर ग्राम पंचायत में नारी सशक्तीकरण के केंद्र के रूप में महतारी सदन का निर्माण तेजी से हो रहा है। ओपी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि महतारी सदन सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आत्मसम्मान, कौशल और स्वावलंबन का केंद्र है। इस संबंध के आंकड़े देते हुए मंत्री ओपी चौधरी बताया प्रदेश में अब तक 368 महतारी सदनों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से 137 सदनों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। महिलाओं के इस सशक्त मंच को और मजबूती देने के लिए 2026-27 के संकल्प बजट में 75 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया गया है।महतारी सदन का विजन बताते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि इस पहल का मूल मंत्र है कौशल से रोजगार स्वावलंबन से समृद्धि है।महतारी सदन हर पंचायत में नारी सशक्तीकरण का केंद्र बनेगा। यहां महिलाएं एक साथ बैठेंगी, अपने हुनर को तराशेंगी, प्रशिक्षण लेंगी, अपने उत्पाद बनाएंगी और अपनी समृद्धि की कहानी खुद लिखेंगी। सरकार का काम सिर्फ चारदीवारी देने तक समिति नहीं , बल्कि हर महतारी को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में यही महतारी सदन गांव की अर्थव्यवस्था और महिला नेतृत्व, दोनों का पावर हाउस बनेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!