,*आजाद की पिस्तौल और भगत का जोश है वंदे मातरम्: वंदे मातरम् विवाद के बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी का वीडियो वायरल”* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

,*आजाद की पिस्तौल और भगत का जोश है वंदे मातरम्: वंदे मातरम् विवाद के बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी का वीडियो वायरल”*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- देशभर में वंदे मातरम् को लेकर चल रहे विवाद के बीच वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री चौधरी बुलंद आवाज में वंदे मातरम् का जयघोष करते नजर आ रहे हैं। वंदेमातरम को लेकर यह गीत ओपी चौधरी ने बजट पेश करते समय छत्तीसगढ़ की विधान सभा में गाया हैं।ओपी चौधरी ने गीत के माध्यम से करारा संदेश दे कर बताया कि वंदेमातरम सिर्फ गीत नहीं,बल्कि क्रांति का प्रतीक है। वायरल वीडियो में वित्त मंत्री ओपी चौधरी वंदेमातरम से जुड़ी पंक्तियां गाते नजर आ रहे है।
आजादी का बुलंद जयघोष है वन्दे मातरम्
आजाद की पिस्तौल और भगत का जोश है वंदे मातरम्
अंग्रेजों के खिलाफ वीरनारायण की तलवार है वंदे मातरम्
अन्याय के विरूद्ध गुण्डाधूर की ललकार है वंदे मातरम्”_

मंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं है। ये देश की आजादी की चिंगारी है, शहीदों की शहादत है और छत्तीसगढ़ की माटी के वीर सपूतों का स्वाभिमान है। वायरल वीडियो के जरिए ओपी ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया हैं। ओपी चौधरी ने बिना नाम लिए कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कांग्रेस ने वंदेमातरम् राष्ट्र गीत पूरा गाने में असमर्थता जताई है, तब बीजेपी और देश की जनता इसे गर्व से गा रही है। जिन लोगों को सत्ता के लिए देश के प्रतीकों से समझौता करना पड़े, वो देशभक्ति नहीं समझ पाएंगे। वंदे मातरम् का हर शब्द हमारे स्वतंत्रता संग्राम की गाथा कहता है चंद्रशेखर आजाद की पिस्तौल से लेकर भगत सिंह के जोश तक, वीरनारायण सिंह की तलवार से लेकर गुण्डाधूर की ललकार तक । ऐसे समय में जब राष्ट्रगीत को लेकर कांग्रेस अपमान जनक स्थिति पैदा कर रही है, ओपी चौधरी का ये उद्घोष देशभक्ति की नई ऊर्जा भर रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!