*जेएसके साउथ एशिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में स्वर्णिम उपलब्धि सारंगढ़ शिवा कराटे अकादमी के तीन खिलाड़ियों का चयन *
|
😊 Please Share This News 😊
|
सारंगढ़: शिवा कराटे अकादमी सारंगढ़ (छत्तीसगढ़) के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि अकादमी से तीन खिलाड़ियों ने दिल्ली में आयोजित 3rd JKS South Asia Karate Championship 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं।
कोच: सेंसेई अजय पटेल के कुशल मार्गदर्शन में तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक 🥇 अर्जित किए:
शिवा सारथी – स्वर्ण पदक विजेता 🥇
आदर्श रात्रे – स्वर्ण पदक विजेता 🥇
आरुष रात्रे – स्वर्ण पदक विजेता 🥇
सारंगढ़ कराटे प्रेमियों के लिए यह अत्यंत हर्ष का विषय यह है कि इन तीनों खिलाड़ियों का चयन Norway की राजधानी Oslo में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
शिवा सारथी, आदर्श रात्रे एवं आरुष रात्रे – छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ से निकलकर अब दिल्ली से Oslo, Norway 🇳🇴 तक का सफर तय करेंगे। इनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और कोच अजय पटेल के समर्पण ने शिवा कराटे अकादमी, सारंगढ़ एवं पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

