*देवकी महाराज की पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन * नाती सुमित शर्मा के भी थे गुरू व पथप्रदर्शक* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*देवकी महाराज की पुण्यतिथि पर सीएम साय ने किया नमन * नाती सुमित शर्मा के भी थे गुरू व पथप्रदर्शक*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- श्रद्धेय बालकृष्ण शर्मा देवकी महाराज जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी सोशल मीडिया पर सन्देश जारी कर अपने गुरु को याद करते हुए कोटिशः नमन किया। सीएम साय ने ओस्लो मंच में लिखा श्रद्धेय बालकृष्ण शर्मा ‘देवकी महाराज’ जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। वे मेरे लिए केवल एक वरिष्ठ नेता ही नहीं, बल्कि मेरे राजनीतिक जीवन के प्रेरणास्रोत और पथप्रदर्शक रहे हैं। उनके आदर्श और जनसेवा के मूल्य आज भी मुझे निरंतर प्रेरित करते हैं। देवकी महाराज अपने सरल जीवन, संगठन निष्ठा और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। भाजपा के पुराने कार्यकर्ता उन्हें मार्गदर्शक के रूप में याद करते हैं। कठिन समय में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा और समर्पण का पाठ पढ़ाया।
देवकी महाराज जिला भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत शर्मा के नाना भी थे। सुमीत शर्मा ने कहा, “नानाजी मेरे लिए सिर्फ परिवार के मुखिया नहीं थे। राजनीति में जो भी सीखा, जो भी संस्कार मिले, वो सब उन्हीं की देन है। उनका जीवन बताता था कि सत्ता नहीं, सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा, “आज जब मुख्यमंत्री जी ने भी उन्हें गुरु और प्रेरणास्रोत बताया, तो हम सभी कार्यकर्ताओं को गर्व हुआ। नानाजी के बताए रास्ते पर चलकर ही हम समाज और संगठन की सेवा कर सकते हैं। देवकी महाराज का जीवन आज के युवाओं के लिए प्रेरणा है जिनके लिए राजनीति का मतलब पद नहीं, बल्कि जनसेवा था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!