*”छत्तीसगढ़ विधानसभा के उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान 2026 के लिए संतराम साहू, सौरभ सिंह परिहार एवं राजेश राज का चयन “*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़:-छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा वर्ष 2026 के उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान के लिए चयनित पत्रकारिता जगत के तीन प्रतिष्ठित पत्रकारों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। ओपी चौधरी ने कहा पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और निष्पक्ष, निर्भीक पत्रकार इस स्तंभ की असली ताकत हैं। मुझे प्रसन्नता है कि इस वर्ष प्रिंट मीडिया श्रेणी में ‘पत्रिका’ के वरिष्ठ संवाददाता संतराम साहू तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में IBC24 के संवाददाता सौरभ सिंह परिहार एवं श्री राजेश राज जी का संयुक्त रूप से उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान के लिए चयन हुआ है।जनसरोकार की
पत्रकारिता को सम्मान मिलने का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने तीनों पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा किश्री संतराम साहू जी ने प्रिंट मीडिया के माध्यम से जमीनी मुद्दों को जिस बेबाकी से उठाया है, वह नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए मिसाल है। वहीं सौरभ सिंह परिहार जी और राजेश राज ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी खोजी पत्रकारिता और जनसरोकार की खबरों से छत्तीसगढ़ की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है। आप तीनों ने सत्ता से सवाल और समाज से सरोकार दोनों को अपनी पत्रकारिता का धर्म बनाया है। स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मीडिया की मजबूती की आवश्यकता बताते ओपी चौधरी ने कहा कि एक विधायक और मंत्री के रूप में मैं मानता हूं कि रचनात्मक आलोचना और तथ्यपरक रिपोर्टिंग शासन को बेहतर बनाने में सबसे बड़ी भूमिका निभाती है। छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिया जा रहा यह
सम्मान उन सभी कलम के सिपाहियों का सम्मान है जो बिना डरे, बिना बिके, बिना झुके अपना दायित्व निभा रहे हैं। मुझे विश्वास है कि यह सम्मान आप तीनों को और अधिक ऊर्जा के साथ जनहित की पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित करेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपकी कलम की धार और मजबूत हो, आप स्वस्थ रहें और यशस्वी हों। रायगढ़ सहित पूरे प्रदेश को आप पर गर्व है।”
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

