*हरियाली की पटरी पर दौड़ेगा भारत: हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार:- ओपी चौधरी”* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*हरियाली की पटरी पर दौड़ेगा भारत: हाइड्रोजन ट्रेन से आत्मनिर्भरता को नई रफ्तार:- ओपी चौधरी”*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :-आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई गति देते हुए आज हरियाणा की धरती से आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन राष्ट्र को समर्पित की गई। इस ऐतिहासिक अवसर पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने देशवासियों को बधाई दी और कहा कि ये सिर्फ ट्रेन नहीं, नए भारत की सोच है। अब तक लोग कोयले के इंजन का धुआं देखा करते थे आज पानी से चलती ट्रेन देख रहे।ओपी चौधरी ने बताया कि ये ट्रेन डीजल से नहीं, हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलेगी। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन मिलकर बिजली बनाते हैं और धुएं की जगह सिर्फ पानी निकलता है। कोई आवाज नहीं न ही प्रदूषण, और न हीं डीजल का खर्च।मंत्री ओपी चौधरी ने हाइड्रोजन ट्रेन से जुड़े लाभ साझा करते हुए कहा
डीजल ट्रेन से कार्बन उत्सर्जित होताहै। हाइड्रोजन ट्रेन से प्रदूषण शून्य हो जाएगा। बड़ी बात यह है कि हाइड्रोजन भारत में ही बनेगा। इससे तेल के लिए अरब देशों पर निर्भरता खत्म होगी। ओपी चौधरी ने इसे असली आत्मनिर्भरता निरूपित किया हैं।शुरुआत में यह ट्रेन हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी। परीक्षण के बाद देश के अन्य राज्यों में इसका उपयोग किया जाएगा। डीजल का खर्च बचेगा तो टिकट भी सस्ता होगा। और आवाज इतनी कम कि आप ट्रेन में आराम से बात कर पाएंगे। मेक इन इंडिया की उड़ान का जिक्र करते हुए मंत्री ओपी ने कहा ट्रेन को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में बनाया गया है। डिजाइन से लेकर इंजन तक सब कुछ भारतीय है । दुनिया में सिर्फ जर्मनी, चीन, स्वीडन के पास ये तकनीक है। अब भारत भी उस लिस्ट में आ गया। प्रधानमंत्री जी प्रदूषण मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने के लिए हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का अभिनव प्रयोग किया है आने वाले वर्षों में रेलवे को डीजल फ्री करने का लक्ष्य रखा गया है जिस देश में कभी साइकिल भी आयात होती थी, वो आज दुनिया को ग्रीन टेक्नोलॉजी सिखा रहा है। हाइड्रोजन बना कर स्टोर करने, ट्रेन चलाने में हजारों युवाओं को नौकरी मिलेगी। ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट लगेंगे। यानी प्रदूषण कम होगा और रोजगार बढ़ेगा। नए भारत में ट्रेन धुएं से नहीं, बल्कि संकल्प से चलती है।हाइड्रोजन ट्रेन आत्मनिर्भर भारत की नई पहचान है। वित्त मंत्री चौधरी ने मोदी का आभार जताते हुए कहा नीति ओर नीयत साफ हो जन समर्थन अवश्य मिलता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!