*छत्तीसगढ़ के 10वीं 12वीं क्लास में टॉप करने वाले बच्चों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं*
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के जारी परिणाम में कक्षा 10 वीं में संध्या नायक, परीरानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने 99% अंक हासिल कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 12 वीं में जिज्ञासु वर्मा ने 98.60% अंक हासिल कर टॉप किया। इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए वित्त मंत्री विधायक ओपी चौधरी ने इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामना के साथ ढेर सारी शुभकामनायें दी है। सफलता से वंचित रहने वाले छात्रों को हताश न होने की सलाह देते हुए कहा ओपी ने कहा हारा वही जो लड़ा नहीं। सफलता से वंचित रहने वाले छात्र लगातार मेहनत करते हुए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें, निश्चित रूप से सफलता कदमों में होगी।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

