*“व्यूज नहीं, मूल्यों की चिंता करें – सोशल मीडिया पर जरूरी कंटेंट ही असली राष्ट्र निर्माण है”: विधायक वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़ :- रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवाओं, कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया से जुड़े साथियों से आह्वान करते हुए कहा सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते समय केवल ‘व्यूज’ और ‘फॉलोअर्स’ को प्राथमिकता न दें, बल्कि ऐसा कंटेंट बनाएँ जो भले ही मेजोरिटी को त्वरित पसंद न आए, पर समाज के लिए अत्यंत आवश्यक हो। ओपी चौधरी ने एक सार्वजनिक आयोजन एक दौरान कहा आज सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाते समय पहली प्राथमिकता यही रहती है कि अधिकाधिक व्यूज कैसे मिलें, ज्यादा लोग कैसे फॉलो करें । ट्रेंड और सनसनी के पीछे भागना आसान है। लेकिन हम सभी की यह दायित्व भरी जिम्मेदारी है कि हम समाज को क्या दे रहे हैं। कड़वी दवा अक्सर मीठी नहीं लगती, पर जीवन बचाती है। वैसे ही शिक्षा, नशा-मुक्ति, बेटी-बचाव, पर्यावरण, डिजिटल साक्षरता, ग्रामीण समस्याएँ जैसे विषयों पर बना कंटेंट शायद तुरंत वायरल न हो, पर यही कंटेंट आने वाली पीढ़ी का भविष्य तय करेगा। समाजोपयोगी पर कम व्यूज वाला कंटेंट का लाभ बताते हुए ओपी ने कहा ऐसी स्थिति में तेजी से फॉलोअर्स बढ़ते हैं। समाज में जागरूकता फैलती है। विश्वसनीयता बनती है। राष्ट्र निर्माण में योगदान का दायित्व पूरा होता है वही भ्रामक जानकारी वाले कंटेंट से भ्रामक ट्रेंड को बढ़ावा मिलता है। युवा पीढ़ी का ध्यान भटकता है।सामाजिक जिम्मेदारी से विमुखता होती है। ट्रोलिंग के साथ अनदेखी का खतरा
युवा क्रिएटर्स को बदलाव का वाहक बताते हुए ओपी चौधरी ने कहा, “छत्तीसगढ़ के युवा बेहद प्रतिभावान हैं। रायगढ़ से लेकर बस्तर तक हजारों युवा मोबाइल से कंटेंट बना रहे हैं। मेरी उनसे अपील है कि हफ्ते में एक वीडियो या पोस्ट ऐसा जरूर बनाएं जो आपके गाँव, शहर या समाज की किसी उपलब्धि को उजागर करे। व्यूज धीरे-धीरे आएंगे, पर आपका नाम इतिहास में दर्ज होगा।” आप कंटेंट के जरिए समाज को गढ़िए। जब व्यूज और वैल्यूज साथ चलेंगे, तभी विकसित छत्तीसगढ़ विकसित भारत का सपना पूरा होगा। श्री चौधरी ने मीडिया संस्थानों से भी आग्रह किया कि वे TRP के साथ-साथ सामाजिक सरोकार को भी स्थान दें, ताकि जरूरी मुद्दे मुख्यधारा में आएं।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

