स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिला अपनी संपत्ति का मालिकाना हक, जिले में 72 हजार से अधिक हितग्राहियों को वितरित हुए अधिकार अभिलेख

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 23 नवम्बर 2026/ गांवों में आबादी भूमि पर बने मकानों और अन्य परिसंपत्तियों का अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का प्रमाणिक दस्तावेज मिल रहा है। स्वामित्व योजना के माध्यम से वर्षों से अपने मकानों में निवास कर रहे ग्रामीणों को अब उनकी संपत्ति का रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे संपत्ति की पहचान स्पष्ट होने के साथ ही बैंक से ऋण लेने और संपत्ति संबंधी विवादों से बचने में भी मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिला प्रशासन द्वारा जिले में स्वामित्व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के अंतर्गत अब तक जिले के 72 हजार 114 हितग्राहियों को आबादी भूमि में स्थित उनके मकानों एवं परिसंपत्तियों का स्वामित्व प्रमाण-पत्र अर्थात अधिकार अभिलेख वितरित किया जा चुका है। कुल पात्र हितग्राहियों में लगभग 98 प्रतिशत तक अधिकार अभिलेख का वितरण किया जा चुका है।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में योजना के तहत ड्रोन सर्वेक्षण, अभिलेख तैयार करने और वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। जिले के 801 ग्रामों में से 769 ग्रामों के अधिकार अभिलेख का अंतिम प्रकाशन कर उन्हें भुईयां पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है।

तहसीलवार हजारों ग्रामीणों को मिला अधिकार अभिलेख

योजना के तहत जिले की विभिन्न तहसीलों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख वितरित किए गए हैं।

तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार –
कापू में 2,550
खरसिया में 10,077
घरघोड़ा में 9,153
छाल में 3,518
तमनार में 7,995
धरमजयगढ़ में 3,450
पुसौर में 12,840
मुकडेगा में 2,746
रायगढ़ में 10,523
लैलूंगा में 9,262 हितग्राहियों को अधिकार अभिलेख प्रदान किए जा चुके हैं।

जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्रामीणों को अधिकार अभिलेख वितरित किए जा रहे हैं। अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वर्षों से अपने मकानों में निवास कर रहे लोगों को अब अपनी संपत्ति का प्रमाणिक दस्तावेज मिल रहा है, जिससे उन्हें भविष्य में विभिन्न कार्यों में सुविधा होगी।

क्या है स्वामित्व योजना

स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आबादी भूमि में स्थित मकानों एवं अन्य परिसंपत्तियों का जीआईएस आधारित सर्वेक्षण तथा ड्रोन के माध्यम से भू-मापन किया जाता है। सर्वेक्षण के बाद पात्र संपत्ति धारकों का स्वामित्व प्रमाण-पत्र यानी अधिकार अभिलेख तैयार कर वितरित किया जाता है।

ग्रामीण आबादी भूमि के सर्वेक्षण का कार्य राजस्व विभाग एवं भारतीय सर्वेक्षण विभाग, देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्तियों का व्यवस्थित रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इससे प्रत्येक पात्र संपत्ति धारक को अपने मकान और भूमि के स्वामित्व का प्रमाण-पत्र प्राप्त होता है।

संपत्ति की सीमा और क्षेत्रफल स्पष्ट होने से भूमि एवं मकान से जुड़े विवादों में कमी आएगी। वहीं रास्ते, ग्राम पंचायत की खुली जगह, नाले और तालाब जैसे सार्वजनिक उपयोग के स्थलों की सीमाएं भी स्पष्ट होंगी, जिससे उनके संरक्षण और रखरखाव में आसानी होगी।

ग्रामीणों के लिए कई तरह से उपयोगी होगा अधिकार अभिलेख

अधिकार अभिलेख मिलने से ग्रामीणों को अपनी संपत्ति का प्रमाणिक दस्तावेज उपलब्ध होगा। इसके आधार पर नियमानुसार बैंक से ऋण प्राप्त करने में सुविधा होगी और संपत्ति के आर्थिक उपयोग के अवसर बढ़ेंगे। ड्रोन तकनीक से सर्वेक्षण होने के कारण संपत्तियों की माप और अभिलेख तैयार करने में अधिक शुद्धता सुनिश्चित की जा रही है।

इसके साथ ही ग्राम पंचायतों को अपने क्षेत्र के संपत्ति धारकों की जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे ग्राम विकास की योजनाएं तैयार करने और स्थानीय संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में मदद मिलेगी।

योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 के लागू होने से पहले आबादी भूमि पर विधिपूर्वक अधिकार रखने वाले अथवा इसके बाद नियमानुसार ऐसी भूमि प्राप्त करने वाले पात्र लोगों के अधिकार अभिलेख तैयार किए जाते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!