ननसिया में आयोजित हुआ तंबाकू मुक्त जागरूकता अभियान – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

ननसिया में आयोजित हुआ तंबाकू मुक्त जागरूकता अभियान

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 25 नवम्बर 2026/ जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम पंचायतों को तंबाकू मुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

इसी कड़ी में कलेक्टर के निर्देशानुसार युवा पीढ़ी 4.0 अभियान के अंतर्गत ग्राम ननसिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्कूल में हुआ कार्यक्रम –

आयुष्मान आरोग्य मंदिर ननसिया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ननसिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को तंबाकू और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान की जानकारी दी गई।

बच्चों में जागरूकता बढ़ाने और कार्यक्रम को रोचक बनाने के उद्देश्य से तंबाकू एवं नशे के दुष्प्रभावों पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।

तंबाकू एवं नशे से दूर रहने की दी गई समझाइश –

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने ग्राम पंचायत को तंबाकू एवं नशा मुक्त बनाने में सभी नागरिकों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया।

जिला नोडल अधिकारी एनसीडी डॉ. जावेद मारीकर ने कोटपा अधिनियम 2003 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों से तंबाकू मुक्त ग्राम पंचायत बनाने में सहयोग की अपील की।

विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही लोईंग स्थित नशा मुक्ति केंद्र में उपलब्ध निःशुल्क उपचार एवं परामर्श सुविधाओं की जानकारी दी गई।

दुकानों में चालानी कार्रवाई, एक दुकान पर 200 रुपये का जुर्माना –

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम ननसिया के किराना स्टोर एवं पान ठेलों में तंबाकू उत्पादों की बिक्री और कोटपा अधिनियम के प्रावधानों के पालन की जांच की। नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई करते हुए एक दुकान पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!