खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

खनिज रेत के अवैध उत्खनन पर विभाग की कार्रवाई, 21 वाहन जब्त

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 27 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में खनिज उड़नदस्ता दल ने लेबडा-देवरी-रानीगुड़ा क्षेत्र में सुबह 6 बजे दबिश देकर अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 21 वाहनों पर कार्रवाई की।

किन वाहनों पर हुई कार्रवाई –

जिसमें 1 चैन माउंटेन मशीन, 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 15 ट्रैक्टर शामिल हैं।

कार्रवाई के दौरान चैन माउंटेन मशीन को मौके पर ही सील किया गया। वहीं 5 ट्रैक्टरों को पुलिस थाना खरसिया की अभिरक्षा में रखा गया है। इसके अलावा 4 जेसीबी मशीन, 1 ट्रैक्टर लोडर और 10 ट्रैक्टरों को जिला कार्यालय परिसर में रखा गया है।

निगरानी लगातार जारी –

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं इस कार्य में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में खनि निरीक्षक सोमेश्वर सिन्हा एवं अनुराग बड़ा सहित खनिज उड़नदस्ता दल के सिपाही शामिल रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!