जिले में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

जिले में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 27 नवम्बर 2026। शासन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल की जा रही है।

इसके तहत प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग जिले के 5,300 चिन्हित आवासों में यूटिलिटी लेड एग्रीगेशन (यूएलए) मॉडल के अंतर्गत निःशुल्क सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं यूएलए मॉडल के दायरे से बाहर रहने वाले घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को भी योजना से जोड़ने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

वेंडर, बैंक और सीएसपीडीसीएल की बैठक –

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे की अध्यक्षता में जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्थानीय सोलर वेंडरों, बैंक अधिकारियों एवं सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

इसमें पात्र उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने, बैंकिंग प्रक्रिया को सरल बनाने तथा सोलर संयंत्रों की स्थापना में तेजी लाने पर चर्चा हुई। बैठक में स्थानीय वेंडरों को अधिकाधिक घरेलू उपभोक्ताओं तक पहुंचकर योजना का लाभ दिलाने और निर्धारित समय-सीमा में स्थापना कार्य पूरा करने के लिए लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए।

अन्य घरेलू उपभोक्ताओं के लिए भी मौका – 2 किलोवाट तक संयंत्र, लागत प्रभावी रूप से शून्य –

बैठक में बताया गया कि यूएलए मॉडल से अलग अन्य पात्र घरेलू उपभोक्ता भी स्थानीय वेंडरों के माध्यम से 2 किलोवाट तक का सोलर रूफटॉप संयंत्र लगवा सकेंगे। ऐसे संयंत्र की अनुमानित स्थापना लागत लगभग 90 हजार रुपये है।

पात्र हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य शासन के निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुदान मिलेगा, जिसकी कुल राशि 2 किलोवाट सिस्टम के लिए 90 हजार रुपये है। इस प्रकार दोनों शासन की सब्सिडी का लाभ मिलने के बाद संयंत्र की लागत हितग्राही के लिए प्रभावी रूप से शून्य हो जाएगी।

बिजली बिल में बचत, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा –

इस पहल से घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घरों में सौर ऊर्जा अपनाने का अवसर मिलेगा। साथ ही बिजली बिल में बचत होने के साथ स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिले में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन, सीएसपीडीसीएल, बैंकिंग संस्थाओं और स्थानीय सोलर वेंडरों के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है। पीएम आवासों में यूएलए मॉडल के तहत संयंत्र स्थापना के साथ अन्य पात्र घरेलू उपभोक्ताओं को भी योजना से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

जिला प्रशासन का प्रयास है कि अधिकाधिक परिवार सौर ऊर्जा का लाभ उठा सकें और बिजली खर्च में राहत प्राप्त करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!