पुसौर में विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

पुसौर में विकास कार्यों का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 20 नवम्बर 2026 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी की मंशानुरूप जिले में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज नगर पंचायत पुसौर में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पुष्पवाटिका, चंदन तालाब और मंडी परिसर के कार्यों का अवलोकन

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पुसौर में निर्माणाधीन पुष्पवाटिका उद्यान, चंदन तालाब सौंदर्यीकरण तथा मंडी परिसर में चबूतरा एवं शेड निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने प्रत्येक कार्य की वस्तुस्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण की प्रगति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। सभी निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं। साथ ही कार्यों में तेजी लाते हुए तय समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए।

करोड़ों की लागत से विकसित हो रही पुष्पवाटिका और चंदन तालाब

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत पुसौर में पुष्पवाटिका उद्यान निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ 92 लाख 40 हजार रुपये तथा चंदन तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ 10 लाख 40 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों के पूर्ण होने से नगर की सुंदरता बढ़ने के साथ नागरिकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

जिला प्रशासन द्वारा विकास एवं निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी और मैदानी निरीक्षण के माध्यम से उनकी प्रगति पर नजर रखी जा रही है। कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्ध पूर्णता और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!