बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

बारिश, नमी और तेज हवाओं से बचाव के लिए उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें – कलेक्टर

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 20 नवंबर 2026 / खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और उपार्जित धान की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। संभावित मौसमी बदलाव को देखते हुए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा है कि बारिश, नमी और तेज हवाओं के कारण उपार्जित धान को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होना चाहिए। इसके लिए जिले की 79 सहकारी समितियों के अंतर्गत संचालित सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा भंडारित धान की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।

धान के हर स्टैक की सुरक्षा के लिए कैप कवर और तिरपाल अनिवार्य

प्रशासन ने सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में कैप कवर, पन्नी और तिरपाल उपलब्ध रखने के निर्देश दिए हैं। तेज हवाओं से धान के स्टैक को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें रस्सियों से मजबूती से बांधने को कहा गया है।

वहीं, जमीन की नमी और पानी के संपर्क से धान को बचाने के लिए पर्याप्त डनेज अर्थात चबूतरे, लकड़ी अथवा भूसे की परत की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उपार्जन केंद्रों के फड़ के आसपास जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने, नालियों की सफाई कराने तथा बारिश का पानी जमा नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया गया है।

इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य प्रतिकूल मौसम में भी उपार्जित धान की गुणवत्ता बनाए रखना और उसे सुरक्षित रखना है।

मुख्यालय में रहेंगे केंद्र प्रभारी, सप्ताहांत में होगा भौतिक सत्यापन

धान खरीदी एवं भंडारण व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए सभी उपार्जन केंद्र प्रभारियों और समिति कर्मचारियों को 20 से 22 नवंबर तक अनिवार्य रूप से अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्हें केंद्रों में उपलब्ध धान की सुरक्षा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर लगातार निगरानी रखनी होगी।

इसके अलावा सभी खाद्य अधिकारियों को अपने नोडल अधिकारियों के माध्यम से प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को सभी उपार्जन केंद्रों का अनिवार्य भौतिक सत्यापन (पीवी) कराने के निर्देश दिए गए हैं। सत्यापन के दौरान कैप कवर, डनेज, तिरपाल, जल निकासी और धान के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा।

जिले में अब तक 1,308.72 मीट्रिक टन धान की खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में जिले में कुल 84,501 किसान पंजीकृत हैं, जिनका कुल पंजीकृत रकबा 1,25,163.923 हेक्टेयर है। इनमें से अब तक 232 किसानों ने 250.328 हेक्टेयर रकबे का धान उपार्जन केंद्रों में विक्रय किया है।

जिले के लिए निर्धारित 5,42,580.94 मीट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य के विरुद्ध अब तक 1,308.72 मीट्रिक टन मोटा धान खरीदा जा चुका है।

जिला प्रशासन का विशेष जोर धान खरीदी के साथ-साथ उपार्जित धान के सुरक्षित भंडारण पर है, ताकि किसानों की उपज को मौसम की मार से बचाया जा सके और समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!