भाजपा का लक्ष्य सबका साथ-सबका विकास, अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचे हर योजना – मखमूर इकबाल खान – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

भाजपा का लक्ष्य सबका साथ-सबका विकास, अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचे हर योजना – मखमूर इकबाल खान

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान ने रायगढ़ में आयोजित परिचयात्मक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का लक्ष्य सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। केंद्र और राज्य सरकार की हर योजना अल्पसंख्यक समाज तक पहुंचनी चाहिए।

छातामुड़ा चौक से जिला भाजपा कार्यालय तक बाइक रैली, ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा से उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ पर मजबूत पकड़ बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने और भ्रम दूर कर विश्वास जीतने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार बिना भेदभाव काम कर रही है। आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, पीएम आवास, महतारी वंदन जैसी योजनाएं अल्पसंख्यक भाई-बहनों के लिए भी हैं।

कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी मनोज जैन, हज कमेटी अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान, महापौर जीवर्धन चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!