ऑपरेशन आघात में खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026: अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 4,000 रुपये कीमत की शराब और बिक्री में प्रयुक्त होंडा लिवो मोटरसाइकिल (CG 13 BA 9181) जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 34,000 रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान चुरामणी डनसेना, पिता स्व. गुलाब डनसेना (29 वर्ष), निवासी भदरीपाली, खरसिया के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध थाना खरसिया में धारा 34(2) एवं 59-क आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी
जानकारी के अनुसार 14 अक्टूबर 2026 को थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रानीसागर ओवरब्रिज के नीचे रजघटा मोड़ के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है।
सूचना पर तत्काल पुलिस टीम रवाना की गई। मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन पारदर्शी प्लास्टिक पन्नियों में भरी करीब 20 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।
एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में क्षेत्र में अवैध शराब सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, रामनाथ बनर्जी तथा आरक्षक सत्यानारायण सिदार और हेमलाल सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

