मुख्यमंत्री जी का 15 अक्टूबर का दौरा कार्यक्रम जारी
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर। माननीय मुख्यमंत्री जी का दिनांक 15/10/2026 (गुरुवार) का विस्तृत दौरा कार्यक्रम जारी हो गया है।
जारी शेड्यूल के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 09:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:20 बजे उनका सर्किट हाउस/कलेक्ट्रेट जांजगीर, जिला जांजगीर-चांपा आगमन होगा।
दोपहर 02:10 बजे मुख्यमंत्री शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ पहुंचेंगे, जहां दोपहर 02:10 से 03:00 बजे तक “नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह” में शामिल होंगे।
इसके बाद वे हेलीकॉप्टर द्वारा तमनार विकासखंड के ग्राम सारसमाल जाएंगे। वहां शाम 04:00 से 04:30 बजे तक मा.शा. स्कूल सारसमाल खेल मैदान में आयोजित “करमा पूजा उत्सव” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
शाम 05:40 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर वापसी के बाद, रात्रि 08:45 बजे मुख्यमंत्री स्पीकर हाउस, जी.ई. रोड राजनांदगांव पहुंचेंगे और रात्रि 09:35 से 10:30 बजे तक दिग्विजय स्टेडियम ग्राउंड राजनांदगांव में आरक्षित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि 11:58 बजे मुख्यमंत्री निवास रायपुर आगमन के साथ दौरा संपन्न होगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

