अभियान संवेदना: नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 15 अक्टूबर 2026/ अभियान संवेदना के तहत महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चौकी खरसिया पुलिस ने नाबालिग अवस्था में शारीरिक शोषण की शिकायत पर आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पीड़िता की शिकायत पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 528/2026, धारा 64(2)(m) BNS तथा धारा 4 एवं 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी छोटू राजपूत पिता शौकी लाल राजपूत उम्र 30 साल निवासी वार्ड नं. 8 अटल आवास खरसिया को उसके घर दबिश देकर हिरासत में लिया गया। आवश्यक वैधानिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक प्रिया साहू सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

