*रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे जी के निधन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जताया गहरा शोक* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे जी के निधन पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने जताया गहरा शोक*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार सुखनंदन बंजारे जी के आकस्मिक निधन का दुखद पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी. चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष सुखनंदन बंजारे जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनके निधन से छत्तीसगढ़ की पत्रकारिता ने एक निर्भीक कलम, प्रखर वक्ता और संवेदनशील व्यक्तित्व को खो दिया है। पत्रकारिता जगत में उनका योगदान सदैव स्मरण रहेगा। श्री चौधरी ने कहा कि स्व. बंजारे जी ने लंबे समय तक निष्पक्ष एवं जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को दिशा देने का कार्य किया। रायपुर प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने पत्रकारों के हितों और पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष किया। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों, मित्रों एवं पत्रकार जगत को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वित्त मंत्री ने कहा कि स्व. सुखनंदन बंजारे जी का जाना छत्तीसगढ़ के मीडिया जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी लेखनी और व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!