*छत्तीसगढ़ के वीर सपूत मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा को ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ मिलने पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*छत्तीसगढ़ के वीर सपूत मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा को ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ मिलने पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी बधाई*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के वीर सपूत, भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी द्वारा देश के प्रतिष्ठित सैन्य अलंकरणों में से एक अति विशिष्ट सेवा पदक’ (AVSM) से सम्मानित किए जाने पर प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अपने बधाई संदेश में कहा मेजर जनरल सुधीर कुमार शर्मा जी को ‘अति विशिष्ट सेवा पदक’ से अलंकृत किया जाना समस्त छत्तीसगढ़वासियों के लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का क्षण है। यह पुरस्कार न केवल उनके अदम्य साहस, उत्कृष्ट नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पित सेवा का प्रमाण है, बल्कि भारतीय सेना में छत्तीसगढ़ के वीर सपूतों के बढ़ते योगदान को भी रेखांकित करता है। चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी ने सदैव वीर जवान पैदा किए हैं जिन्होंने सीमाओं की रक्षा से लेकर देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने में अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। मेजर जनरल शर्मा जी का यह सम्मान प्रदेश के युवाओं को सेना में सेवा और राष्ट्रभक्ति के लिए प्रेरित करेगा। वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के वीर जवानों का सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!