*”डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण पूरा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले – हर कार्यकर्ता जल्द करे प्रशिक्षण, विकसित भारत-छत्तीसगढ़ के निर्माण में दें सर्वोत्तम योगदान”* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*”डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर प्रशिक्षण पूरा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी बोले – हर कार्यकर्ता जल्द करे प्रशिक्षण, विकसित भारत-छत्तीसगढ़ के निर्माण में दें सर्वोत्तम योगदान”*

😊 Please Share This News 😊

*रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर एक प्रशिक्षणार्थी के रूप में अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी साझा करते हुए भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता भाई-बहनों से बधाई स्वीकार की और सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे भी जल्द से जल्द अपना प्रशिक्षण पूरा करें।
श्री चौधरी ने अपने संदेश में कहा,आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) नितिन नबीन जी के सांगठनिक नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन तथा छत्तीसगढ़ में माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हम सब भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अपना सर्वोत्तम योगदान देंगे। डिजिटल सशक्तिकरण की ओर कदम के संबंध में उन्होंने कहा भाजपा द्वारा शुरू किए गए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म का उद्देश्य संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को वैचारिक, सांगठनिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है। इस प्लेटफॉर्म पर नीति, विचारधारा, सरकार की योजनाओं, संगठन कार्यपद्धति एवं संवाद कौशल से जुड़े विभिन्न मॉड्यूल उपलब्ध हैं।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रशिक्षण पूरा करना प्रदेश के अन्य कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब नेतृत्व स्वयं प्रशिक्षण लेकर उदाहरण प्रस्तुत करता है, तो संगठन की पूरी पंक्ति में ऊर्जा का संचार होता है। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुई श्री चौधरी ने अपील की कि छत्तीसगढ़ का प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता इस डिजिटल प्रशिक्षण को प्राथमिकता दे, ताकि बूथ स्तर तक पार्टी और सरकार की योजनाओं की जानकारी स्पष्टता से पहुंचे और ‘विकसित भारत 2047’ एवं ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को गति मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!