*DMF मद से 6 प्रमुख सड़क एवं 3 अन्य विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, 21.95 करोड़ की लागत से बदलेगी वनांचल की तस्वीर* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*DMF मद से 6 प्रमुख सड़क एवं 3 अन्य विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, 21.95 करोड़ की लागत से बदलेगी वनांचल की तस्वीर*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़ :-वनांचल क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए भाजपा की साय सरकार ने लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र* में आधारभूत संरचना को सशक्त बनाने की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृत करने का सराहनीय कार्य किया है।जिला खनिज न्यास निधि (DMF) मद से 6 प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों सहित 3 अन्य विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इन कार्यों की कुल लागत 21 करोड़ 95 लाख 35 हजार रुपये है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं माननीय वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। सिदार ने कहा “मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी जी के नेतृत्व में वनांचल क्षेत्र में विकास की गंगा निरंतर बह रही है ।जन-आकांक्षाओं के अनुरूप
बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा कर सरकार ने क्षेत्र की जनता का विश्वास मजबूत किया है। इन स्वीकृतियों से क्षेत्रवासियों में खुशी और उत्साह का वातावरण है। स्वीकृत निर्माण कार्यों में 3 करोड़,48 लाख 68 हजार की लागत से 3.50 कि.मी. पिपराही से डीपापारा सड़क निर्माण कार्य,3 करोड़ 39 लाख की लागत से 3.50 कि.मी सुबरा से कटकलिया (पार्ट-2) सड़क ,2 करोड़ 78 लाख 72 हजार की लागत से 2.80 कि.मी. कोंडकेल से गेरूपानी सड़क,3 करोड़ 44 लाख 35 हजार की लागत से 3.80 कि.मी. ढाप से भवानीपुर मेन रोड तक सड़क,3 करोड़ 66लाख 41 हजार की लागत से 4.20 कि.मी. किलकिला से उड़ीसा बॉर्डर सड़क,2करोड़ 91लाख 18 हजार की लागत से 3.00 कि.मी. तमनार स्थित बरमुड़ा से उकारीपाली सड़क निर्माण शामिल है इसके अलावा तमनार में व्यवसायिक परिसर (G+1) निर्माण हेतु 1 करोड़ 21 लाख 81हजार रुपए तमनार में बाजार शेड एवं अन्य विकास कार्य हेतु 1 करोड़ 05 लाख 20 हजार रूपये स्वीकृत किए गए। श्री दीपक सिदार ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम होगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं रोजगार को नई गति मिलेगी तथा ग्रामीण अंचलों के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। इन कार्यों की स्वीकृति में जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के सतत प्रयासों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। क्षेत्र के युवा भाजपा नेता दीपक सिदार ने कहा साय सरकार के कुशल सारथी एवं वित्त प्रबंधन करने वाले रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी की पहल से लैलूंगा के वनांचल गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की यह पहल क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!