छत्तीसगढ़ में निगम-मंडल-आयोगों के अध्यक्षों को मिला कैबिनेट और राज्य मंत्री का बड़ा दर्जा, 35 पदाधिकारियों को मंत्री स्तर की सुविधाएं, किसे मिला कैबिनेट और किसे राज्य मंत्री का दर्जा…
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के निगमों, मंडलों और आयोगों के अध्यक्षों व उपाध्यक्षों को मंत्री दर्जा देने का बड़ा निर्णय लिया है। शासन ने कुल 35 पदाधिकारियों को मंत्री स्तर की सुविधाएं प्रदान की हैं, जिनमें 13 को कैबिनेट मंत्री और 22 को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
कैबिनेट मंत्री दर्जा पाने वाले अध्यक्ष सरकार द्वारा जिन 13 पदाधिकारियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है, उनके नाम और पद निम्न हैं –
राज्य मंत्री दर्जा पाने वाले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष,राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त करने वाले 22 पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है –


शासन ने आदेश जारी किया
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इन सभी 35 पदाधिकारियों को राज्य शासन द्वारा मंत्री दर्जा प्रदान किया जाता है। इनमें कैबिनेट और राज्य मंत्री स्तर के अनुसार सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यह निर्णय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई समीक्षा के बाद लिया गया है। शासन का मानना है कि निगम, मंडल और आयोग राज्य की नीतियों को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए इनके अध्यक्षों को मंत्री स्तर की सुविधाएं देकर कार्यों को और प्रभावी बनाया जा सकेगा।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

