*प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: आत्मनिर्भरता की ओर एक कदम*
|
😊 Please Share This News 😊
|
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य देश के एक करोड़ घरों को मुफ्त बिजली प्रदान कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करना है। इस योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित किए जा रहे हैं, जिनसे प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्राप्त की जा सकती है। योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को आकर्षक सब्सिडी भी प्रदान की जा रही है। इस योजना से नागरिकों को आर्थिक लाभ के साथ-साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता प्राप्त होती है। इसके अलावा यह योजना स्वच्छ और हरित ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करती है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है और पर्यावरण संरक्षण को बल मिलता है।
योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता
आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए। छत पर सौर पैनल लगाने हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध होनी चाहिए। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को https://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आवेदक को स्वीकृति प्रदान की जाती है। तत्पश्चात दस्तावेजों के सत्यापन और मूल्यांकन के उपरांत अंतिम मंजूरी जारी की जाती है। यह योजना न केवल आम नागरिकों को बिजली बिल से मुक्ति दिला रही है, बल्कि हर घर को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाकर भारत को हरित ऊर्जा क्रांति की दिशा में आगे बढ़ा रही है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

