*आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर 26 सितम्बर तक मंगाए गए दावा-आपत्ति*
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़, 18 सितम्बर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ ग्रामीण अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र गोरखा क्रमांक 2 एवं बरमुड़ा वार्ड क्रमांक 43 नगर पालिक निगम में आंगनबाड़ी सहायिका के एक-एक पद के लिए गत दिवस आवेदन मंगाए गए थे। प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण कर प्राविधिक एवं अनंतिम मूल्यांकन सूची परियोजना कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। उक्त सूची के संबंध में किसी भी आवेदिका को कोई आपत्ति हो तो वे 26 सितम्बर सायं 5.30 तक परियोजना कार्यालय में लिखित में दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

