*राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 17 सितम्बर से* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन 17 सितम्बर से*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 16 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशन में रायगढ़ जिले में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य पोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण संबंधित व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2018 से चल रहे पोषण अभियान के अंतर्गत यह माह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को सही पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोडऩा है। इस वर्ष जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा, जिसमें आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।
इस वर्ष की मुख्य थीम एवं गतिविधियां
राज्य शासन द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2025 के दौरान निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर आधारित गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। जिसमें मोटापे का समाधान-चीनी एवं तेल की खपत कम करना, स्थानीयता को बढ़ावा देना, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई)/पोषण भी, पढ़ाई भी, Convergent Action and Digitization, शिशु एवं छोटे बच्चों के आहार (आईवाईसीएफ)की प्रथाएं एवं मेन-स्ट्रीमिंग थीम शामिल है।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केन्द्रों में आयोजित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता करें, पोषण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें और पात्रतानुसार लाभ उठाएं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!