*अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा होंगी आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष, कलेक्टर ने जारी किया आदेश* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा होंगी आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष, कलेक्टर ने जारी किया आदेश*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 16 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कार्यालयीन आदेश जारी करते हुए अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा को कार्यस्थल पर महिलाओं के लैंगिक उत्पीडऩ निवारण हेतु गठित आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष नियुक्त किया है।
महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निर्धारित मार्गदर्शी सिद्धांतों एवं उच्च न्यायालय के आदेश के तहत यह समिति गठित की गई है। पूर्व में उक्त गठित समिति के अध्यक्ष डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चन्द्रा को बनाया गया था, चूंकि उनका जिले से अन्यत्र स्थानांतरण हो जाने के कारण उनके स्थान पर अपर कलेक्टर डॉ.प्रियंका वर्मा को आंतरिक शिकायत समिति के अध्यक्ष के रूप में नामांकित किया गया है। समिति के शेष सदस्य/शर्ते यथावत रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed

error: Content is protected !!