*बाल कलाकार कृष्णवी सिंह और अविका मोटवानी द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मोहा मन* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*बाल कलाकार कृष्णवी सिंह और अविका मोटवानी द्वारा प्रस्तुत कत्थक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों का मोहा मन*

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 29 अगस्त 2025/ चक्रधर समारोह के तीसरे दिन का मंच आज एक विशेष क्षण का साक्षी बना, जब बाल कलाकार सुश्री कृष्णवी सिंह और अविका मोटवानी ने अपनी मनमोहक कत्थक नृत्य प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाल प्रतिभा के रूप में मंच पर उतरी वैष्णवी ने अपनी भाव-भंगिमा, नृत्य की लय और सधी हुई ताल से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित जनसमूह तालियों की गडग़ड़ाहट से सभागार गुंजायमान करता रहा।
कार्यक्रम में वैष्णवी ने कत्थक की परंपरागत बंदिशों और भावपूर्ण मुद्राओं के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। उनकी नन्ही उम्र में दिखाई दी परिपक्वता और नृत्य की निपुणता देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया। दर्शकों ने बार-बार तालियों की गूँज से उनका उत्साहवर्धन किया।
बाल कलाकार के इस अद्भुत प्रदर्शन जैसी प्रतिभाएँ ही भारतीय शास्त्रीय नृत्य परंपरा को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करती हैं। समारोह में बड़ी संख्या में कला-प्रेमी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। कत्थक नृत्य की यह शानदार प्रस्तुति निश्चित ही चक्रधर समारोह के तीसरे दिन का मुख्य आकर्षण रही।
बाल कलाकार सुश्री कृष्णवी सिंह और अविका मोटवानी अभी कत्थक की शिक्षा -गुरु तब्बू परवीन से प्राप्त कर रही है। कृष्णवी और अविका वर्तमान में कक्षा तीसरी में पढ़ाई कर रही है । इनकी रुचि बचपन से ही नृत्य में रही है। इन्होंने कलावत 2024, नाद मंजरी 2025, नटरंग 2025, चक्रधर समारोह (ग्रुप डांस) 2024, कलासंगम 2024, कौशल महोत्सव 2024, नाट्य नर्तन 2024, सरस मेला 2025 जैसे बड़े मंचों (राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय) पर नृत्य प्रस्तुत किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!