*चक्रधर समारोह के तीसरे दिन रायगढ़ की बाल कलाकार कुमारी नव्या सिंह ने कथक में दी मनमोहक प्रस्तुति* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*चक्रधर समारोह के तीसरे दिन रायगढ़ की बाल कलाकार कुमारी नव्या सिंह ने कथक में दी मनमोहक प्रस्तुति*

😊 Please Share This News 😊

अगस्त 2025/ अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह का तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत में स्थानीय बाल कलाकारों ने अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इसी कड़ी में रायगढ़ की प्रतिभावान कलाकार कुमारी नव्या सिंह ने मंच पर कथक की विविध विधाओं की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। उनकी सुन्दर भाव-भंगिमाएँ, सधे हुए पदचाप और नृत्य लय की लयबद्धता ने समारोह की गरिमा को और बढ़ा दिया।
नव्या सिंह ने नागेंद्र हराये… और मैया मोरी, मैं नहीं माखन खायो… जैसे गीतों पर भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर भक्ति और नृत्यकला का अनोखा संगम दर्शाया। बता दे कि कुमारी नव्या सिंह आयात कथक डांस एकेडमी रायगढ़ में अपनी गुरु तब्बू परवीन से कथक की शिक्षा प्राप्त कर रही। कुमारी नव्या सिंह कई बड़े मंचों में कथक नृत्य का प्रस्तुति भी दे चुकी है। 02 सितंबर को प्रणवम में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी होने वाली है। उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शकदीर्घा तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठी। उपस्थित दर्शकों ने इस युवा कलाकार की प्रतिभा और साधना को सराहते हुए उत्साहवर्धन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!