मछुआरा समाज द्वारा दिनांक 08/06/2025 को जिला मुख्यालय जांजगीर में विधिक साक्षरता, मत्स्य प्रशिक्षण, प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन.. – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

मछुआरा समाज द्वारा दिनांक 08/06/2025 को जिला मुख्यालय जांजगीर में विधिक साक्षरता, मत्स्य प्रशिक्षण, प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन..

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज के तत्वाधान में संभाग स्तरीय मछुआरा समाज के समाजिक बन्धुओं में समाजिक एकता, समाजिक समरसता अखंडता तथा पारस्परिक सद्भावना बनाए रखने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता, मत्स्य प्रशिक्षण, कैरियर मार्गदर्शन प्रशिक्षण, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, मीडिया की प्रतिनिधियों का सम्मान, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, सॉस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

यह आयोजन 8 जून रविवार को जिला मुख्यालय जांजगीर में जिला पंचायत के पास न्यू ऑडिटोरियम भवन में किया जाएगा। दीनदयाल धीवर/लक्ष्मी प्रसाद धीवर/देवदत्त धीवर जी की स्मृति में शिक्षण सत्र 2024-25 में हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, तकनीकी तथा व्यवसायिक परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वावले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जायेगा। साथ ही साथ सभी समाज के हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 2025 में प्रथम, द्वितीय, तृतीय शीर्ष 3-3 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को क्रमशः 3100, 2100, 1100 रू. छात्रवृत्ति स्वरूप प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को अपने आाधार कार्ड एवं अंकसूची की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। विद्यार्थियों का पंजीयन प्रारंभ हो गई है तथा अलग-अलग विधाओं में पंजीयन हेतु अलग-अलग प्रतिनिधियों की संपर्क मोबाईल नंबर भी जारी किये गये हैं। विदित हो कि इस तरह के आयोजन विगत 4 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। जिससे अलग-अलग विधाओं के क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाता रहा है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जॉजगीर चॉपा लोकसभा के सांसद श्रीमति कमलेश जॉगड़े, कार्यक्रम की अध्यक्षता छ ग़ मछुआरा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) भरत लाल मटियारा करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जॉजगीर विधानसभा के विधायक व्यास कश्यप, मछुआरा कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष लखन लाल धीवर,संरक्षक निषाद समाज एवं पूर्व मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम आर निषाद,धीवर समाज महासभा जांजगीर के संरक्षक आर एल धीवर एवं छ ग़ कहरा समाज के अध्यक्ष मुकेश कुमार राकेश शामिल होंगे । उक्त कार्यक्रम में धीवर, ढीमर, कहरा, कहार, केंवट, निषाद, मल्लाह समाज के समाजिक बन्धुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने क्षेत्रीय समाजिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, प्रतिभागीयों को सम्मानित करते हुए उन्हे निरंतर अग्रसर होने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!