छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने ली रायगढ़ मछुआ समूह व समितियों की बैठक ।
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायगढ़/27 मई 2025/ छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में जिले के मछुवारा वर्ग, सहकारी समितियों एवं मत्स्य पालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में मछुआरों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।

बोर्ड के अध्यक्ष मटियारा ने बैठक में मछली पालन विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की तथा उपस्थित मत्स्य कृषकों को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर मत्स्य उत्पादन में वृद्धि कर आय दुगनी करने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सभी मत्स्य कृषको सहित अन्य नागरिकों तक पहुँचाने कहा। उन्होंने उपस्थित मत्स्य कृषकों से विभागीय योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए कहा। बैठक में उन्होंने जिले के सभी मछुआ सहकारी समितियों की मांगें और समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
इस बैठक में सहायक संचालक मत्स्य एम के पाटले ने विभाग के गतिविधियों से मटियारा को अवगत कराया। उन्होंने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, सहकार से समृद्धि योजना, धरती आबा जनजातियां ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत प्रस्तावित कार्ययोजना, किसान क्रेडिट कार्ड की प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि किसानों को किस प्रकार से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने जिले में मत्स्य बीज प्रक्षेत्र चांदमारी के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों सर्कुलर हैचरी, प्रजनक पोखर, संवर्धन पोखर, पैकिंग शेड, भंडार कक्ष की जानकारी दी।

इसके अलावा सहकारी समिति के आए हुए सदस्यो से अध्यक्ष मटियारा ने बातचीत कर उनके द्वारा मत्स्य उत्पादन में दिए योगदान के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने उन्हें मिलने वाले लाभ एवम किसी भी प्रकार की समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। मटियारा ने बैठक में उपस्थित सभी समूहों को समिति बनाने के लिए कहा। ताकि योजनाओं का लाभ बेहतर रूप में मिल सके। उन्होंने मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने के लिए निर्देशित किया । इस दौरान उन्होंने मछुआरों को आने वाली समस्याओं को लेकर भी शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विभागीय योजना अंतर्गत मत्स्य पालक छत्रपाल सिंह, टोपराम पटेल को आईस बॉक्स एवं महेश राम, करमसिंह को जाल वितरण किया गया, साथ ही मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, कया को मछली पालन हेतु 10 वर्षीय पट्टा वितरण किया गया । इस बैठक में सुरेश ढीमर समाज प्रमुख, राम चरण कोर्राम पूर्व जनपद अध्यक्ष कांकेर,विजय ध्रुव प्रदेश कार्य समिति सदस्य, विजय केवर्त् कार्यकर्त्ता, अजय कुमार कार्यकर्ता, सहायक संचालक मछली पालन एम.के. पाटले, धनी जंघेल सहायक मत्स्य अधिकारी. कृष्णा जायसवाल सहायक मत्स्य अधिकारी, एवं प्रशांत कुमार उरांव मत्स्य निरीक्षक, दौलतराम धीवर, संतोष धीवर, भुनेश्वर धीवर, कौशल जलतारे, हरीश धीवर, निशिकांत धीवर, छबिलाल धीवर, मनोज जलतारे, दाउराम धीवर, दिलीप धीवर, रूद्र धीवर, सनत धीवर, नर्मदा प्रसाद धीवर, बबलू जलतारे, मनहरण जलतारे, सूरज जलतारे सहित काफी संख्या में जिले के मछुआ समिति/मछुआ समूहों के सदस्य एवं अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

