रायगढ़ में कोरोना विस्फोट एक दिन में मिले 14 संक्रमित…
|
😊 Please Share This News 😊
|
छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक एक्टिव केसेस में पहले नंबर पर पहुंचा रायगढ़..
रायगढ़- प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते कुछ दिनों में प्रदेश में रोजाना कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार 30 दिसंबर को कुल 31 नए कोविड संक्रमितों की पहचान की गई है जिसमे सर्वाधिक रायगढ़ में 14 केसेस सामने आए हैं इसके अलावा रायपुर में 10,बालोद 1,धमतरी 1, सूरजपुर 1,बस्तर 1बलौदा बाजार से 2 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।केसों में बढ़ता इजाफा प्रदेश और देश के लिए चिंता का विषय बन सकता है।इस तरह अब छत्तीसगढ़ में कुल एक्टिव केसेस की संख्या 66 पहुंच चुकी है।
रायगढ़ में कुल 22 एक्टिव केसेस:- स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दुर्ग में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 12, बलौद 1 बेमेतरा 1रायपुर में 15बलौदा बाजार 2,राजनांदगांव में 1,सुकमा 1,रायगढ़ में 22,सूरजपुर में 2, बस्तर 6,टोटल एक्टिव केसेस हैं। इस तरह छत्तीसगढ़ में अब कुल मरीजों की संख्या 66 पहुंच चुकी है।
सर्दी खांसी जैसे लक्षण ना करें नजरअंदाज:- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। स्वास्थ्य संस्थान संचालकों को सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़त मरीजों की कोरोना जांच के निर्देश दिए गए हैं। लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है। घर से मास्क पहनकर ही बाहर निकले। सर्दी-खांसी और बुखार के लक्षण है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

