अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मिनी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल होंगे मुख्य अतिथि – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मिनी स्टेडियम में होगा जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल होंगे मुख्य अतिथि

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 20 जून 2023/ उच्च शिक्षामंत्री श्री उमेश पटेल के मुख्य आतिथ्य में 21 जून 2023 को जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम, रायगढ़ में प्रात: 7 बजे से आयोजित किया जायेगा।
छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग द्वारा ‘एक विश्व एक स्वास्थ्य’ थीम पर योग दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को प्रोत्साहित किया जाएगा। ग्राम पंचायत, नगरीय निकाय के प्रमुख स्थलों जैसे-ऐतिहासिक, सार्वजनिक महत्व के स्थल, महत्वपूर्ण नदियों वाले स्थलों पर अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया जाएगा। उपसंचालक समाज कल्याण ने बताया कि शहरों और गांवों के प्रमुख स्थलों पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी के साथ सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आंगनबाड़ी और वृद्धाश्रम, सार्वजनिक उपक्रमों, शासन के सभी विभागों के प्रमुख स्थानों में भी योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सरपंच, वार्ड पार्षदों अन्य स्थानीय समुदाय के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक स्वैच्छिक संगठन, पुलिस प्रशिक्षण केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों, बाल आश्रम, वृद्धाश्रम, दिव्यांगजनों तथा उभयलिंगी व्यक्तियों हेतु संचालित संस्थाएं शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए दायित्वों का कुशलता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। रायगढ़ के इच्छुक नागरिक मिनी स्टेडियम में पहुंचकर योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!