मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण के लिए 9 जून तक आवेदन आमंत्रित।
|
😊 Please Share This News 😊
|
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ में मुख्यमंत्री कौशल योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिकल डोमेस्टिक, डीसीएम कोर्स में एवं प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत फॉर व्हीलर सर्विस टेक्नीशियन, असिस्टेंट मेन्युल मेटल आर वेल्डिंग के साथ-साथ महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायगढ़ के अंतर्गत केवल महिला आवेदक के लिए सेल्फ एम्पलाई टेलर में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है। सभी कोर्स हेतु 8 वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आवेदन पत्र के साथ
निवास प्रमाण-पत्र,
जाति प्रमाण-पत्र,
बीपीएल कार्ड,
आधार कार्ड,
रोजगार पंजीयन प्रमाण-पत्र एवं
दो पासपोर्ट साईज फोटो के साथ
9 जून 2023 शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र जमा कर सकते है।
यह प्रशिक्षण रायगढ़ जिले के अंतर्गत आवेदकों के लिए है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

