डैम में डूबे युवक की 68 घंटे बाद लाश मिली:दोस्त के साथ मछली मारने गया था, आंधी-तूफान के चलते पलटी थी नाव – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

डैम में डूबे युवक की 68 घंटे बाद लाश मिली:दोस्त के साथ मछली मारने गया था, आंधी-तूफान के चलते पलटी थी नाव

😊 Please Share This News 😊

छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ ! छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में डैम में डूबे युवक की करीब 68 घंटे बाद लाश मिली है। वो अपने दोस्त के साथ मछली मारने के लिए खम्हार पाकुट डैम में गया हुआ था। दोनों डैम में मछली मार भी रहे थे। इसी दौरान अचानक से मौसम बदल गया। तेज आंधी-तूफान चलने लगा। जिसके बाद नाव पलट गई थी और दोनों डूब रहे थे। हालांकि एक युवक ने तैरकर अपनी जान बचा ली थी। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

गोताखोर उसके डूबने के बाद से ही तलाश कर रहे थे। मगर रविवार, सोमवार का काफी तलाशने पर उसका शव नहीं मिला था। इस बीच मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे के आस-पास उसका शव डैम में तैरता हुआ मिला है। शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शनिवार की दोपहर हुआ था हादसा

ग्राम जमाबहार निवासी दो दोस्त संदीप लकड़ा और रोशन मिंज शनिवार की दोपहर मछली मारने खम्हार पाकुट डैम गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया। जिसके चलते उनकी नाव पलट गई। आंधी-तूफान काफी तेज था। इस वजह से संदीप लकड़ा डैम में ही डूब गया। वहीं रोशन मिंज किसी तरह से बांध को पार करके बाहर चला गया।

रोशन ने गांववालों को दी थी जानकारी

रोशन ने गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। मगर तब तक देर हो गई थी। संदीप पानी में डूब चुका था। लोगों ने अपने स्तर पर उसे तलाशने का प्रयास किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों को भी बुलाया गया था। उन्होंने शनिवार शाम से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। फिर रविवार को भी रेस्क्यू शुरू किया गया। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को फिर से रेस्क्यू शुरू किया गया है। सोमवार शाम तक भी युवक का पता नहीं चला। अब मंगलवार को उसका शव मिला है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!