कार्यालय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या० चपले विकासखण्ड खरसिया, जिला रायगढ़ कमरों में फालतू चल रहे पंखे कूलर व बिजली ! – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

कार्यालय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या० चपले विकासखण्ड खरसिया, जिला रायगढ़ कमरों में फालतू चल रहे पंखे कूलर व बिजली !

😊 Please Share This News 😊


छत्तीसगढ़ टॉप न्यूज़ रायगढ़ । बिजली की समस्या को लेकर गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। शहरों में भी रोजाना चार से पांच घंटे के कट लग रहे हैं। कारण यही है कि बिजली की डिमांड बढ़ रही है लेकिन लोड बढ़ने के कारण लाइन ब्रेक डाऊन हो रहे हैं। लेकिन इन भयंकर हालातों से शायद कार्यालय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या० चपले विकासखण्ड खरसिया, जिला रायगढ़ के कार्यालयों में बैठने वाले प्रबंधक और कर्मचारी अनजान हैं। आफिस छोड़ने के बाद कार्यालयों में पंखा, कूलर व लाइटें बंद नहीं की जा रही हैं। घंटों तक बिजली उपकरण फिजूल में चल रहे हैं। बुधवार दोपहर को 1 बजे से लेकर दोपहर 2.30 बजे तक कार्यालय आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्या० चपले विकासखण्ड खरसिया, जिला रायगढ़ कार्यालयों का हमारी टीम के द्वारा न्यूज़ कवरेज करने के दौरान । जिसमे प्रबंधक के रूम में पंखा, कूलर व लाइटें व्यर्थ में चलते मिले। और साहब गायब मिले। पूछने पर बताया गया कि खाना खाने घर गए है न्यूज़ टीम के द्वारा उनसे फ़ोन से संपर्क करना चाहा लेकिन प्रबंधक महोदय द्वारा कॉल रिसीव नहीं किया गया हैं।

शहर में रोजाना लग रहे 4 से 5 घंटे तक के कट :
सरकारी कार्यालयों में जहां बिजली उपकरण फिजूल में चल रहे हैं, वहीं शहर में रोजाना 4 से 5 घंटे के के कट लग रहे हैं। कारण यही है कि लोड ज्यादा होने के कारण लाइनें ब्रेक डाऊन हो रहे हैं। बिजली सप्लाई सुचारू चलाने के लिए निगम को फीडर बदलने पड़ रहे हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!