*आई. ई. आर. सी. द फ्लाइंग किड्स स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का अद्भुत मनोरम दृश्य* कोरिया:- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री काशी ग्रुप ऑफ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित *आई. ई. आर. सी. द फ्लाइंग किड्स स्कूल* – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

*आई. ई. आर. सी. द फ्लाइंग किड्स स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का अद्भुत मनोरम दृश्य* कोरिया:- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री काशी ग्रुप ऑफ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित *आई. ई. आर. सी. द फ्लाइंग किड्स स्कूल*

😊 Please Share This News 😊


कोरिया:- श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्री काशी ग्रुप ऑफ एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित *आई. ई. आर. सी. द फ्लाइंग किड्स स्कूल* में कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का बहुत ही सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया, जिसमें सभी बच्चे रिमझीम बारिश में आनन्द लेते हुए, नन्हे राधा कृष्ण गोपियां बनकर विविध प्रकार की बाल क्रीडाएं का प्रदर्शन कर सभी पालको एवं दर्शकों का मंत्रमुग्ध कर दिए। इस अद्भुत मनोरम दृश्य का आयोजन में मुख्य रूप से राधा कृष्ण समूह बनाकर रस्साकशी प्रतियोगिता ने तो सबका दिल जीत लिया। जिसमें विजेता रहा राधा और गोपियों का समूह अन्य गतिविधियों में बालक और बालिका मुख्य तौर पर मटका फोड़,राधा कृष्णा फैंसी शो, डांस प्रतियोगिता, एप्पल रेस, थाली डेकोरेशन, मटका डेकोरेशन, अल्फाबेट प्रदर्शन एवं कबड्डी प्रतियोगिता रहा, जिसमें संस्था के सभी बच्चों ने हर्ष उल्लास के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिए और कार्यक्रम को विशाल रूप दिए, जहां महोत्सव को आनंदमय बनाने के लिए प्रिंसिपल रितु निषाद (द फ्लाइंग किड्स स्कूल) व संस्था के सभी कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई वही सभी अतिथि गण व जनमानस का विशेष सहयोग रहा। वही महोत्सव का आनंद लेने के लिए सभी ग्रामीण जनमानस बालक- बालिकाओं के माता-पिताएं उपस्थित रहे। इस तरह ग्रामीण क्षेत्र में आई.ई.आर.सी. द फ्लाइंग किड्स स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार नवाचार कार्यक्रम के तहत नए-नए अनुप्रयोगों गतिविधियों एवं क्रियाकलापों का आयोजन कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!