**हशमत आलम बने छत्तीसगढ़ के एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन** – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

**हशमत आलम बने छत्तीसगढ़ के एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन**

😊 Please Share This News 😊

भिलाई:- ट्रैक सी जी न्यूज के प्रधान संपादक हशमत आलम बने एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के स्टेट चेयरमैन।
एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया जो भारत सरकार से रजिस्टर्ड है, यह एक देशव्यापी संस्था है। यह भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए अनवरत कार्यरत है ।इस संस्था की शाखाएं संपूर्ण भारत वर्ष में विद्यमान है। इस संस्था में देश के नामी-गिरामी और नामचीन हस्तियां शामिल हैं। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों में समाज के हर क्षेत्र से लोग आते हैं ।इनमें बड़े बड़े साहित्यकार ,रंगकर्मी, कलाकार, और अधिवक्ता सरीखे लोग शामिल हैं। सिने जगत के कलाकारों की एक लंबी सूची है जो इस संस्था से जुड़ी हुई है ।जिनमें विशेष रूप से रजा मुराद, शक्ति कपूर ,रंजीत, पुनीत इस्सर, शाहबाज खान ,अनूप जलोटा ,अनूप सोनी और टीना आहूजा जैसी फिल्मी हस्तियां इस संस्था से जुड़कर समाज सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा और इस संस्था के उपाध्यक्ष हैं आलोक कुमार सिंह। साथ ही एक पूर्व मिस इंडिया सिमरन आहूजा और एक वास्तु विशेषज्ञ आकांक्षा शर्मा इस संस्था की अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर हैं। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा ने ट्रैक सी जी के प्रधान संपादक हशमत आलम पर भरोसा और विश्वास जताते हुए उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।आलम को छत्तीसगढ़ राज्य का स्टेट चेयरमैन नियुक्त किया गया है। आशा किया जाता है यह संस्था आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में हशमत आलम के नेतृत्व में सफलता की सीढ़ियां तय करेगी और समाज से भ्रष्टाचार मिटाने में अपना उत्कृष्ट योगदान देगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!