शनिवार साहित्य – हल्बी और छत्तीसगढ़ी की सशक्त हस्ताक्षर श्रीमती शकुंतला तरार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

शनिवार साहित्य – हल्बी और छत्तीसगढ़ी की सशक्त हस्ताक्षर श्रीमती शकुंतला तरार

😊 Please Share This News 😊

रायपुर। बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले में जन्मी श्रीमती शकुंतला तरार ने हल्बी और छत्तीसगढ़ी भाषा में कई महत्वपूर्ण रचनाएँ दी हैं। उनकी “बन कैना” (छत्तीसगढ़ी गीत संग्रह), “बस्तर का क्रांतिवीर गुंडाधुर”, “बस्तर की लोक कथाएँ”, “बेटियाँ छत्तीसगढ़ की”, “घरगुंदिया”, “मेरा अपना बस्तर” और “बस्तर चो फुलबाड़ी” आदि कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।

हल्बी भाषा में उनका हाइकु संग्रह “टेपारी” भी प्रकाशित है, वहीं हल्बी गीति कथा “राँडी माय लेका पोरटा” का प्रकाशन साहित्य अकादमी, दिल्ली ने किया है।

हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में एम.ए. के साथ उन्होंने लोक संगीत, पत्रकारिता और उर्दू भाषा में डिप्लोमा भी किया है।

उनकी हल्बी रचना में भारत की विविधता को रंग-बिरंगे फूलों के गुलदस्ते की तरह देखा गया है –
भारत अलग-अलग रंग चो फूल चो गोछा चो गोहड़ी आय।
खूबे हरीक उदीम चो मंगमंगासी चो खुसी मनावाँ ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!