छत्तीसगढ़ी हमर अभिमान, हमर पहचान अउ हमर संस्कृति के गौरव – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

छत्तीसगढ़ी हमर अभिमान, हमर पहचान अउ हमर संस्कृति के गौरव

😊 Please Share This News 😊

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह भाषा की मिठास, साहित्यिक समृद्धि और लोकसंस्कृति के गौरव का उत्सव बना। समारोह में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में छत्तीसगढ़ी भाषा को सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक बताते हुए इसके अधिकाधिक उपयोग, संरक्षण एवं संवर्धन तथा नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर 14 साहित्यिक पुस्तकों का विमोचन, पांच साहित्यकारों का सम्मान और छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म ‘मोर भाखा’ का लोकार्पण किया गया। साथ ही पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं पंचांग ‘बछर’ का विमोचन हुआ। ‘पुरखा के सुरता’ परिचर्चा में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सत्यभामा आडिल के योगदान को याद किया गया। वहीं, कवि सम्मेलन में कवियों ने अपनी रचनाओं से छत्तीसगढ़ी माटी की सोंधी महक बिखेरी।

वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्रारंभिक शिक्षा में स्थानीय भाषा के महत्व और स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने मातृभाषा बोलने में गौरव का अनुभव करने का संदेश दिया।

सुशासन सरकार का संकल्प है, छत्तीसगढ़ी भाषा का बढ़े मान, समृद्ध हो साहित्य और पीढ़ी-दर-पीढ़ी बनी रहे अपनी संस्कृति की पहचान।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!