निवेश की नई रफ्तार, रोजगार के बढ़ते अवसर
|
😊 Please Share This News 😊
|
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार में छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। पिछले 3 वर्षों में राज्य में 3,271 नए उद्योग स्थापित हुए हैं, जिनसे 54,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।
वहीं ₹8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव राज्य में औद्योगिक विकास की नई संभावनाओं को दर्शाते हैं। यह आंकड़ा बताता है कि छत्तीसगढ़ अब निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। उद्योगों के विस्तार के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुल रहे हैं।
सुशासन सरकार में निवेश को गति, रोजगार को नए अवसर –
राज्य सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों, सिंगल विंडो व्यवस्था, बेहतर अधोसंरचना और शांतिपूर्ण औद्योगिक वातावरण के कारण देश-विदेश के निवेशक छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित हो रहे हैं। नए उद्योगों की स्थापना से न केवल प्रत्यक्ष रोजगार बढ़ा है, बल्कि अप्रत्यक्ष रूप से भी हजारों लोगों को आजीविका के अवसर मिले हैं।
ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के युवाओं को इन उद्योगों में रोजगार मिल रहा है। स्थानीय युवाओं को कौशल प्रशिक्षण से जोड़कर उन्हें उद्योगों की जरूरत के अनुसार तैयार किया जा रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार मिल सके।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सुशासन सरकार का संकल्प है कि निवेश बढ़े, उद्योग बढ़ें और हर हाथ को काम मिले। औद्योगिक विकास के साथ-साथ रोजगार सृजन को सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

