पुसौर में निर्माण कार्यों, विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

पुसौर में निर्माण कार्यों, विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों का सीईओ जिला पंचायत ने किया निरीक्षण

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़, 28 नवंबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार आज जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बबन पठारे ने जनपद पंचायत पुसौर की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण कार्यों, विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने वीबी-जी राम जी के अंतर्गत संचालित कार्यों तथा महतारी सदन के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। सीईओ ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की जांच करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कार्यों में पाई गई कमियों को तत्काल सुधारने तथा सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए और कार्यों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों से किया संवाद –

सीईओ ने विद्यालयों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कर बच्चों से संवाद किया। इस दौरान मध्यान्ह भोजन और पोषण आहार की गुणवत्ता का जायजा लिया तथा बच्चों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बच्चों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही मध्यान्ह भोजन एवं पोषण आहार की गुणवत्ता बनाए रखने और सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने तथा विकास कार्यों और बच्चों से जुड़ी सुविधाओं में सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!