रायगढ़ की पावन धरती पर होगा भक्ति और आस्था का दिव्य संगम – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

रायगढ़ की पावन धरती पर होगा भक्ति और आस्था का दिव्य संगम

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- रायगढ़ की पावन धरती पर भक्ति और आस्था का दिव्य संगम होने जा रहा है। 4 से 10 दिसंबर तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं महारुद्राभिषेक का भव्य आयोजन होगा। यह आयोजन भगवान भोलेनाथ की आराधना और सनातन संस्कृति के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक बनेगा।

इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर शुक्रवार को रायगढ़ विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के साथ सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक सेवा समिति के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आयोजन की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराया और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन की तैयारियों की जानकारी ली और समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।

सात दिनों तक चलेगा महाअनुष्ठान –

समिति के अनुसार 4 दिसंबर से शुरू होने वाला यह महाअनुष्ठान 10 दिसंबर तक चलेगा। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु अपने हाथों से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर महारुद्राभिषेक में भाग लेंगे।

आयोजन के दौरान प्रतिदिन रुद्राभिषेक, शिव महापुराण कथा, भजन-कीर्तन, हवन-पूजन एवं महाप्रसाद का वितरण होगा। विशेष रूप से सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का संकल्प इस आयोजन को प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बनाएगा।

रायगढ़ के गूँजेगा ॐ नमः शिवाय –

आयोजन को लेकर रायगढ़ में अभी से उत्साह का माहौल है। रामलीला मैदान में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, प्रसाद, पार्किंग और सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की जा रही है। आसपास के जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की धरती संस्कृति, संगीत और आस्था की धरती है। सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महारुद्राभिषेक का आयोजन रायगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से इस महाअनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन में सभी समाज, वर्ग और क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारा और सनातन संस्कृति के संरक्षण का भी प्रतीक बनेगा।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और आयोजन को सफल बनाने के लिए आशीर्वाद लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!