संसद-विधानसभा में गूंजेगी नारीशक्ति की आवाज, महिला मोर्चा ने जताया आभार – Chhattisgarh Top News

Chhattisgarh Top News

Latest Online Breaking News

संसद-विधानसभा में गूंजेगी नारीशक्ति की आवाज, महिला मोर्चा ने जताया आभार

😊 Please Share This News 😊

रायगढ़:- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा 132वें संविधान संशोधन विधेयक को स्वीकृति मिलना देश की नारीशक्ति के लिए एक सुखद अनुभूति है।

इस ऐतिहासिक फैसले पर भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री रेखा महमिया ने प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय कैबिनेट का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन व्यक्त किया है।

महिला नेत्री रेखा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकाल के दौरान महिला आरक्षण विधेयक ने प्रसव वेदना से दम तोड़ दिया। लेकिन मोदी सरकार के कार्यकाल में महिला आरक्षण का जन्म हुआ। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से लोकसभा एवं राज्यों की विधानसभाओं में 33% आरक्षण का संकल्प अब आकार लेगा और साकार होगा। यह केवल एक विधेयक नहीं है, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों, अधिकारों और सम्मान को नई उड़ान देने वाला ऐतिहासिक कदम है। नीति-निर्माण में महिलाएं अब निर्णायक भूमिका निभाएंगी। यह मोदी सरकार के ऐतिहासिक निर्णय की वजह से सम्भव हो पाया।

रेखा महमिया ने कहा कि यह कदम नीति-निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी एवं योगदान को नया आयाम देने वाला सिद्ध होगा। अब तक महिलाएं घर-परिवार और समाज की धुरी थीं, अब वे देश की संसद और विधानसभाओं में भी निर्णायक भूमिका निभाएंगी। देश की नारीशक्ति अब शासन संचालन एवं नीति-निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में बराबर की हिस्सेदार होगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा से महिलाओं को केवल वोट बैंक का लाभार्थी नहीं, बल्कि भागीदार माना है। उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जनधन योजना, मुद्रा योजना, लखपति दीदी योजना से लेकर अब नारी शक्ति वंदन अधिनियम तक, हर योजना में महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प दिखाई देता है।

महिला मोर्चा में हर्ष का माहौल –

कैबिनेट के इस फैसले के बाद महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। रेखा महमिया ने कहा कि यह फैसला आने वाली पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणा बनेगा। अब गांव की बेटी भी यह सपना देख सकेगी कि वह एक दिन संसद और विधानसभा में बैठकर देश के लिए कानून बनाएगी।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में महिलाओं को लगातार आगे बढ़ाने का काम हो रहा है। महतारी वंदन योजना से लेकर महिलाओं के स्वरोजगार तक, प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है।

रेखा महमिया ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करता है और प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता है। नारीशक्ति अब केवल शक्ति नहीं, बल्कि देश के विकास की निर्णायक शक्ति बनेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]
error: Content is protected !!